रविवार, 11 अप्रैल 2010

आध्यात्मिक ट्रेड सेंटर

"आध्यात्मिक ट्रेड सेंटर " का शीर्षक पढ़कर आप चौंक गए न.....मैं भी हैरान हूँ इन धर्म के शौपिंग काम्प्लेक्स को देखकर ......बहुत दिनों से देख रहा था ....सोच इस पावन संस्थान का नाम सबको बताऊँ....ये आध्यात्मिक ट्रेड सेंटर आजकल बहुत आसानी से हमारे आस पास पाए जा सकते हैं...इनमे प्रवेश करना भी बहुत सरल है , बस थोड़ी सी परेशानी और थोडा सा भ्रम आपके यहाँ पहूँचने का सरल मार्ग है ......इसके साथ ही आपके पास जेब मैं खर्च के लिए थोडा सा तो पैसा चाहिए ही ताकि आप इन ट्रेड सेंटर के मालिकों की बताई सामग्री खरीद सकें....
एक बड़ी ख़ास बात जो मैं आपको बताना भूल गया वो यह कि , इन ट्रेड सेन्टरों में भगवान फ्री मिलते हैं बस जरा सी अंधश्रद्धा की आवश्यकता है.... तो आप अगली बार जब भी मुश्किल में होईये ,किसी भी आध्यात्मिक मेनेजर के पास जाइए ....वो आपको तमाम प्रोडक्ट बताएगा और उसको खुद ईश्वर के दर्शन हुए हों या न हुए हों ......आपको भगवान जरूर फ्री में दे देगा......